TASMAC Latest Update: सीएम 'हीरो' की लाजवाब 'हीरोपंती', धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की दुकानें होंगी बंद

तमिलनाडु मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने जनहित में उठाया बड़ा कदम

Manmohan Picture
Published On

TASMAC Latest Update: चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में संचालित 717 मदिरा विक्रय केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय के निर्देश पर यह कार्रवाई उन दुकानों के विरुद्ध की जा रही है, जो धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा बस अड्डों के निकट स्थित थीं। राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) के अंतर्गत वर्तमान में हजारों मदिरा दुकानें संचालित हो रही हैं। Tamil Nadu News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऐसे सभी केंद्रों की पहचान करने के निर्देश दिए थे, जो निर्धारित दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सरकारी सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि अनेक दुकानें मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और बस स्टैंडों के आसपास संचालित हो रही थीं। इसके बाद सरकार ने सामाजिक वातावरण और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 717 दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बंद की जाने वाली दुकानों में बड़ी संख्या धार्मिक स्थलों के समीप स्थित है। वहीं कई दुकानें शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों के आसपास संचालित पाई गईं। राज्य सरकार का मानना है कि इस निर्णय से सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय के इस कदम का विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वागत किया है। लंबे समय से लोग विद्यालयों और धार्मिक स्थलों के निकट शराब दुकानों को हटाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले दो सप्ताह के भीतर चिन्हित सभी दुकानों को चरणबद्ध ढंग से बंद कर दिया जाएगा। Tamil Nadu News 

About The Author

Related Posts