Ratan Tata Death News Live Update: रतन टाटा का राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर सीएम शिंदे ने दी बड़ी जानकारी

Published On

Ratan Tata Death News Live Update: मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिष्ठित व्यवसायी और परोपकारी रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है, जिनका बुधवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा जाएगा। इस बीच राज्य सरकार ने भी सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। एक बयान के अनुसार, ह्लरतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा। पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष तक अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेगा। मुंबई दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए सभी पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं।

Ratan Tata Death: रतन टाटा की अध्यक्षता में टाटा संस का राजस्व 40 गुना और लाभ 50 गुना बढ़ा

मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक | Ratan Tata Death News Live Update

रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने रतन एन टाटा के निधन को भारत और देश के उद्योग जगत के लिए दुखद घड़ी बताया है। अंबानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि टाटा का निधन न केवल टाटा समूह, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत रूप से अपार दुख हुआ है। मैंने अपना एक प्रिय मित्र को खो दिया है। मैं उनसे न जाने कितनी बार मिला और हर बार उनके साथ बातचीत से मुझे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती थी और उनके चरित्र के महानता तथा उनके जीवन मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान और बढ़ जाता था। उन्होंने कहा, “रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा समाज की उच्चतर भलाई के लिए काम किया। रिलायंस और अंबानी परिवार की ओर से मैं टाटा परिवार के शोक संतप्त लोगों और पूरे टाटा समूह के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन टाटा मेरे हृदय में आपका स्थान हमेशा बना रहेगा। ओम शांति!”

About The Author

Related Posts