हरियाणा-पंजाब में घूंध का कहर

Published On

उत्तर भारत में शीतलहर | Weather Update

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर भारत में इस समय ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी तक हालात ऐसा ही रहेंगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है और राजधानी दिल्ली में यह गिरकर 3 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन इसके साथ ही उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं भी उत्तर भारत में दस्तक देंगी, जिसके चलते रात का तापमान और नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि अगले 3-4 दिन में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। पिछले कई दिन से दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने परेशान कर दिया है। मंगलवार को सुबह दिल्ली में एक बार फिर घना कोहरे नजर आई। इंडिया गेट के आसपास विजिबिलिटी तकरीबन 200 मीटर दर्ज की गई। (Weather Update)

About The Author

Related Posts