कोरोना वायरस: ईरान, इटली में फंसे भारतीय वतन लौटे
400 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट
नई दिल्ली। चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना ने कहर बरपाया है। वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने का काम किया जा रहा है। भारत के अंदर कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच विदेश में फंसे नागरिकों को भी निकाला जा रहा है। कोरोना वायरस से प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। इटली और ईरान से 400 से ज्यादा लोगों को विशेष विमानों द्वारा भारत लाया गया है। सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कोरोनो वायरस प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए ईरान में भारतीय राजदूत के प्रयासों की सराहना की है और ईरानी अधिकारियों का धन्यवाद किया है।
- कोरोना वायरस के चलते ये लोग ईरान में फंसे हुए थे।
- भारत वापस आने वाले लोगों में 131 स्टूडेंट्स और 103 तीर्थयात्री है।
- रविवार को भारतीयों का तीसरा बैच ईरान से स्वदेश लौटा।
- इससे पहले शुक्रवार को दूसरा बैच भारत आया था।
- इसके साथ ही इटली से 218 लोगों का दल भी भारत पहुंचा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।