कोरोना: होली मिलन समारोह में शिरकत नहीं करेंगे मोदी

Published On

Coronavirus | विश्व के 70 देशों में अबतक 3173 से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus)के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष किसी भी होली मिलन समारोह में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को कम करने की सलाह दी है। इस वजह से मैंने इस वर्ष किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं लेने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस से बचने के साधन – जानने के लिए यहां क्लिक करें

  • भारत में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े छह मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
  • कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 70 देशों में 3173 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
  • करीब 92533 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts