CPI(M) Sitaram Yechury Passes Away: सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

Published On

CPI(M) Sitaram Yechury Passes Away: नई दिल्ली (एजेंसी)। वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी (72 वर्ष) आज, गुरुवार को स्वर्ग सिधार गए। वरिष्ठ राजनेता को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। Sitaram Yechury

एक मीडिया रिपोर्ट में पार्टी एवं अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया गया कि, ‘‘वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद आज गुरुवार को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘सीताराम येचुरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो कुछ साल पहले संसद में मेरे सहयोगी थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’ Sitaram Yechury

Arvind Kejriwal Bail Plea : अरविंद केजरीवाल की जमानत पर इस दिन सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला!

About The Author

Related Posts