Wayanad Landslides Update : मृतकों की संख्या 308, बचाव अभियान जारी

Published On

Wayanad Landslides Update: वायनाड (एजेंसी)। वायनाड में भूस्खलन की तबाही देखकर किसी का भी मन व्यथित हो सकता है, जिसमें घरों के घर नष्ट हो गए, जल खतरे के निशान से उफान पर है और पेड़ उखड़ गए हैं। खूबसूरती के विख्यात गांव – मुंडक्कई, चूरलामाला, अट्टामाला और नूलपुझा में अब सन्नाटा पसरा पड़ा है। Wayanad Landslides

एक मीडिया रिपोर्ट में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को पुष्टि की कि 30 जुलाई को वायनाड में भूस्खलनों की तबाही में 308 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मेप्पाडी क्षेत्र के चूरलामाला और मुंडक्कई में खोज, बचाव और राहत अभियान जारी हैं, जहां भूस्खलन ने तबाही मचाई थी। एक समाचार एजेंसी को केरल के एडीजीपी, कानून और व्यवस्था, एमआर अजित कुमार ने बताया, ‘‘पिछले 4 दिनों से हम अभियान चला रहे हैं। भारतीय सेना, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, विशेष अभियान समूह, अग्निशमन बल, तटरक्षक और नौसेना की संयुक्त टीमें इन सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। राजस्व विभाग अभी भी डेटा एकत्र करने और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कितने लोग यहां हैं और कितने लापता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों को पहुंच और लापता व्यक्तियों की बरामदगी की संभावनाओं के आधार पर 6 जोनों में बांटा गया है: जोन 1-पुंचरीमट्टम क्षेत्र, जोन 2-मुंडेक्कई क्षेत्र, जोन 3-स्कूल क्षेत्र, जोन 4-चूरलामाला शहर क्षेत्र, जोन 5-गांव क्षेत्र और जोन 6-डाउनस्ट्रीम। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक वायनाड जिले में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। Wayanad Landslides

Viral News : लद्दाख यात्रा कैसे बन गई दुखदायी! जानें, विशेष वायरल लद्दाख यात्रा गाइड!

About The Author

Related Posts