Birmingham: डेरा सच्चा सौदा स्थापना महीने की खुशी में सेवादारों ने बर्मिंघम में चलाया सफाई अभियान

Published On

25 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित कर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज)। Birmingham: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के इंग्लैंड के ब्लाक बर्मिंघम की साध संगत ने डेरा सच्चा सौदा स्थापना महीने की खुशी में मानवता भलाई कार्य ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ के तहत बर्मिंघम के सैंडवेल काउंसिल के सहयोग से सफाई अभियान चलाया और 25 बड़े बैग कूड़ा इकट्ठा किया गया। Birmingham

इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की अगुवाई में चलाए इस अभियान में 18 सेवादारों ने मूल नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस मौके पर मूल नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा की और पूज्य गुरुजी व साध संगत का आभार जताया। Birmingham

यह भी पढ़ें:– चौ.राकेश टिकैत पर इनाम रखने वाले पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा: अनुराग चौधरी

About The Author

Related Posts