जो नाम जपे सेवा करे गुरू भगत प्यारा : ग्वालियर की साध-संगत ने बुदनी आश्रम में की सेवा

Published On

ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक ग्वालियर की साध-संगत ने बुदनी आश्रम में साफ-सफाई की सेवा की। साध-संगत ने मिनटों में साफ-सफाई कर चकाचक कर दिया। गौरतलब हैं कि हाल ही में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा समस्त साध-संगत को वचन किए हैं कि सभी ने अपने घरों में तिरंगा स्थापित करना है ताकि हर वक्त अपने नजदीक तिरंगे को देखकर हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। ऐसे में साध-संगत द्वारा घर-घर में तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। साध-संगत हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत देश के अनेक राज्यों में अपने अपने घरों में तिरंगा स्थापित कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts