पूज्य गुरु जी के नए भजन की खुशी में बिहार की संगत ने किया ऐसा काम, जिसकी हर कोई कर रहा प्रशंसा

Published On

पूर्णिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में इंसानियत के प्रहरियों का कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पूज्य गुरु जी ने कल नया भजन आशीर्वाद मांओ का लाँच किया। समाचार लिखे जाने तक 34 लाख से अधिक लोग नया भजन आशीर्वाद मांओ को देख चुके है। वहीं नये भजन की खुशी में बिहार की संगत ने मानवता भलाई का कार्य किया। डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायी 152 मानवता भलाई कार्यों के साथ विश्वभर में इंसानियत का डंका बजा रहे हैं।

इसी क्रम में बिहार के पूर्णिया जिले के सिसवा गाँव में पूज्य गुरु जी के नए भजन और पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन गुरुगद्दीनशीनी महा रहमोकरम माह के उपलक्ष में बड़ी धूमधाम से नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत द्वारा 14 अति जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्य ‘फूड बैंक’ के तहत लाखों मानवता के प्रहरी जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवा ह्यनर सेवा नारायण सेवाह्ण के जीते-जागते उदाहरण बन रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts