ब्लॉक चंडीगढ़ की साध-संगत ने जरूरतमंदों के लिए 35 यूनिट ब्लड डोनेट कर निभाया इंसानियत का फर्ज
चंडीगढ़(सच कहूँ/एम.के.शायना)। आज के स्वार्थी युग में जहां अपने ही अपनों का सहारा बनने से कतराते हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हर वक्त दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यहां लोग अपनों के लिए खूनदान करने से भागते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के जरुरतमंदों के लिए अपना खर्चा कर ब्लॅड बैंकों में पहुंचकर खूनदान करते हैं। इन श्रद्धालुओं को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ट्रयू ब्लॅड पंप का नाम दिया है और डेरा अनुयायी रोजमर्रा ही एमरजैंसी के मरीजों को खूनदान देकर उनके इलाज में मददगार साबित भी हो रहे हैं। यही नहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने हर आम और खास दिनों को जरूरतमंदों की मदद करके ही मनाते हैं।

ब्लॉक चंडीगढ़ और डेराबस्सी की साध-संगत द्वारा गत पिछले 3 दिनों में जरूरतमंद मरीजों के लिए अलग-अलग अस्पतालों में 35 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिनमें से सरकारी हॉस्पिटल सेक्टर 16, इंडस डेराबस्सी और मैक्स हॉस्पिटल इतियादी शामिल हैं। चंडीगढ़ से ब्लड समिति के जिम्मेवार राजेश इन्सां ने बताया कि जब भी हमें कोई कॉल आती है तो हम तुरंत साध-संगत से संपर्क करके हॉस्पिटल में ब्लड देने के लिए डोनर भेज देते हैं और ब्लड की कमी को पूरा करते हैं। राजेश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए हमारा यही उद्देश्य है कि खून की वजह से कोई भी जान नहीं जानी चाहिए। इस बार राजेश इन्सां ने भी 62वीं बार जरूरतमंदों के लिए खूनदान किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के नौजवानों में खूनदान करने और दूसरों की जान बचाने के लिए हर बार अलग ही जज्बा देखने को मिलता है, जो कि काबिले तारीफ है। यह सब पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से ही संभव हो रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।