डेरा अनुयायी अपने घरों पर लगा रहे राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’

Published On

जाखल(सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने अनुयायियों को शुरू से ही देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरने का कार्य कर रहे हैं। 2016 में उन्होंने अपनी एक फिल्म में सोंग भी दिया जिसके बोल थे “जिएंगे मरेंगे, मर मिटेंगे देश के लिए”। इसके अलावा सत्संगों के माध्यम से भी जहां देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए हर महीने ब्लड कैंप की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा करने का काम किया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूज्य गुरु जी ने गुरु पूर्णिमा के दिन लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में कहा कि हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।

Tricolour

ब्लॉक भंगीदास अर्तीश कुमार और ब्लॉक 15 मेंबर राजेंद्र कुमार बारू व देवेंद्र कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी ने अपने पैरोल कार्यकाल में जहां डेरा श्रद्धालुओं को डेरा की ओर से चलाई गई सभी मुहिम में बढ़-चढ़कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया, वही अब 3 और नए मानवता भलाई कार्य शुरू करवाए, जिनमें साध-संगत ने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित करने की शपथ ली। इसी कड़ी में साध-संगत ब्लॉक जाखल हर गांव कि हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का कार्य कर रही है। गांव चांदपुरा में भी प्रेमी रामचंद्र इन्सां, बलदेव इन्सां ने अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। प्रेमी रामचंद्र इन्सां ने बताया कि तिरंगा लगाने से पहले उन्होंने हमारा राष्ट्रीय गीत जन-मन-गण गाकर पूरे सम्मान के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराने का कार्य किया है। जिससे उन्हें एक अलग खुशी महसूस हुई वहीं देश की आन-बान-शान के लिए और ज्यादा भावना पैदा हुई है।

तिरंगा हमारी शान…

नाथूसरी चौपटा। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने अनुयायियों को शुरू से ही देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में गांव हंजीरा के भंगीदास ने तिरंगा फहराकर दी सलामी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts