जम्मू-कश्मीर में भी संत डॉ. एमएसजी का जलवा

Published On

जम्मू। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 32वें पावन गुरुगद्दीनशीनी महा परोपकार माह के उपलक्ष में ब्लॉक जम्मू की साध-संगत ने बड़ी धूमधाम से नामचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के 34वें मानवता भलाई कार्य ‘क्लॉथ बैंक’ के रूप में साध-संगत द्वारा 20 अति जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त कपड़े प्रदान किए गए।

इसके साथ ही डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे है 130वें मानवता भलाई कार्य ‘मोबाईल वेल्फेयर वर्क’ के अंतर्गत 10 अति जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान, फल व बिस्कुट आदि नि:शुल्क प्रदान किए गए। इसके अलावा डोडा की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार को महीने भर का राशन देकर इंसानियत का फर्ज़ अदा किया। स्थानीय लोगों ने इन इंसानियत के कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए पूज्य गुरुजी व जम्मू-कश्मीर की साध-संगत का तहदिल धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts