डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है: प्रधानमंत्री

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज होने को रेखांकित किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक नागरिक के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है। इस पर आपको कई रोचक किस्से सुनने को मिल जाएंगे। इसी तरह एक अन्य भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने पर एक प्रवासी भारतीय के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: ‘पूरे भारत में यह एक आम नजारा है… हमारे देशवासियों ने तकनीक और नवाचार को अपनाने में उल्लेखनीय निपुणता दिखाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts