महाराष्ट्र के विदर्भ में गूंजा रामनाम, जरूरतमंदों को कपड़े वितरित

Published On

धानौरा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन गुरुगद्दीनशीनी महा-परोपकार माह के उपलक्ष में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की साध-संगत द्वारा धानौरा में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर गुरुयश गाया गया। इस दौरान नागपुर, धानौरा, गढ़चिरोली व किसान नगर की साध-संगत ने शिरकत करते हुए अपने गुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। इस ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा के उपरांत 18 जरूरतमंद बहनों को कपड़े भी वितरित किए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts