ईरान में भूकंप के तेज झटके, 290 घायल

Published On

5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस

दुबई(एजेंसी)।   ईरान में दो दिनों से जारी तेज भूकंप के झटकों के कारण घायलों की संख्या बढ़कर 290 हो गयी हैं। सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ईरान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को ईरान के पश्चिमी क्षेत्र में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। ईरान में दो दिनों के भीतर चौथी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये है और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं

पश्चिमी प्रांत केरमनशाह के गवर्नर हुशांग बाजवंद ने समाचार एजेंसी आईआरएन को बताया “भूकंप में घायल हुए आठ लोगों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है।”सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इससे पहले 4.7 और 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कुछ गांवों के भवनों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

पिछले वर्ष नवंबर में भी  620 लोगों की मौत हो गयी और हजारों घायल हो गये थे

ईरान के रेड क्रीसेंट में बचाव दल के प्रमुख मुर्तजा सलीमी ने बताया कि पहले आये दो भूकंपों में मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने इरना समाचार एजेंसी को बताया कि कुछ दीवारें ढह गयी लेकिन उससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ईरान लंबे समय से भूकंप से प्रभावित देश रहा है। यहां हाल के वर्षों में कई विनाशकारी भूकंप आये हैं। पिछले वर्ष नवंबर में भी केरमनशाह प्रांत में 7.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया जिसमें कम से कम 620 लोगों की मौत हो गयी और हजारों घायल हो गये थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts