शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर, एक ने किया समर्पण

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया। तीनों अल-बद्र आतंकवादी समूह में नये भर्ती हुए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बुधवार की शाम शोपियां से करीब 10 किलोमीटर दूर कनिगाम में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

इस दौरान गांव से लगी सभी सड़कों को सील कर दिया गया। आज सुबह सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की अपील पर आतंकवादी तौसीफ अहमद ने मुठभेड़ के दौरान समर्पण कर दिया। आतंकवादियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी अन्य को समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे इसे अनसुना कर लगातार गोलीबारी करते रहे। सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया और मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts