मक्के में नई बीमारी से कृषि अधिकारी सचेत रहें: पटनायक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि सचिव एस के पटनायक (SK Patnaik)ने कर्नाटक में मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वर्म के हमले के प्रति अधिकारियों को सचेत रहने का अनुरोध करते हुये आज कहा कि इस पर नियंत्रण पा लिया गया है। पटनायक ने यहां राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन -खरीफ अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया गया है। पॉलीफेगस प्रकृति का यह कीड़ा मक्का के अलावा अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए राज्यों को इसके प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

कृषि आयुक्त एस के मल्होत्रा ने बताया कि फॉल आर्मी वर्म का हमला कर्नाटक के बेल्लूर और हासन जिले में मक्का की फसल पर हुआ था जिसे नियंत्रित कर लिया गया। यह कीड़ा मक्का तथा अन्य फसलों के कोमल हिस्सों को नष्ट कर देता है जिससे फसलों को भारी नुकसान होता है । श्री मल्होत्रा ने बताया कि अफ्रीका से यह बीमारी आया है। वहां 2016 में इसका प्रकोप हुआ था और वहां 21 से 53 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का समाधान रासायनिक और जैविक विधि से किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि देश में 90 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मक्के की खेती की जाती है और दो करोड़ 70 लाख टन से अधिक इसका उत्पादन होता है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से मक्के की खेती की जाती है ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts