Pakistan Violates Ceasefire: भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब

Published On

आतंकियों के विरुद्ध अभियानों से घबराए पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर गोलीबारी

Pakistan Violates Ceasefire: जम्मू। आतंकवाद के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी से बाज नहीं आ रहा है। 27-28 अप्रैल की रात पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पार से कुपवाड़ा और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया देते हुए इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। LOC News

विदित हो कि आतंकवादियों के विरुद्ध जारी अभियानों से घबराए पाकिस्तान ने शुक्रवार से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इससे पहले 26-27 अप्रैल की रात को भी तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने पाकिस्तान की सैन्य चौकियों से गोलीबारी की गई थी, जिसका भारतीय सेना ने सख्ती से उत्तर दिया था। सेना के अनुसार, 27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तान की चौकियों से कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के सामने के क्षेत्रों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी उचित हथियारों से कड़ा और प्रभावी प्रत्युत्तर दिया। अब तक की फायरिंग में दोनों ओर से छोटे हथियारों का उपयोग किया गया है।

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं

पाकिस्तान की ओर से पिछले चार दिनों से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। भारतीय सेना हर बार सतर्कता के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दे रही है। यह सिलसिला पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ है। इसी क्रम में रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली, जिसमें आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा और सैन्य तैयारियों पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के आवास पर आयोजित हुई।

इधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी भी रविवार को गृह मंत्रालय पहुंचे, जहाँ जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि बीएसएफ महानिदेशक ने सीमाओं पर मौजूदा हालात की जानकारी गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। LOC News

Delhi: दिल्ली के सीलमपुर में फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

About The Author

Related Posts