बाराबंकी में तीन महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, 450 ग्राम मॉरफीन बरामद

Published On

बाराबंकी (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश की बाराबंकी जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जैतपुर और कोतवाली नगर क्षेत्र से तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 ग्राम फाइन मारफीन बरामद की ,जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैतपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर चंदौली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार लखनऊ निवासी सलीम और फातिमा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से करीब 300 ग्राम माॅरफीन बरामद की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रविवार शाम कोतवाली नगर पुलिस ने पल्हरी चौराहे के पास से घेराबंदी कर स्कूटी सवार कानपुर निवासी तीन तस्करों सुफियान, आलिया कामिनी और सबीना खातून को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 150 ग्राम मारफीन बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts