तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का निधन

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सुप्रीमो एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि (M Karunanidhi) का मंगलवार को यहां कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री करुणानिधि ने शाम छह बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली।

वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन का समाचार फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार रात उनकी हालत गंभीर होने के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे और मंगलवार शाम भारी भीड़ जमा थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts