सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स , जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोपाेर के अथोरा, चानपोरा, पुथकाह मुकाम समेत विभिन्न जगहों पर तलाश अभियान चलाया।

Lashkar-e-Taiba

इस दौरान चार आतंकवादियों- इरफान खान, कैसर रहमान, सुहैल अहमद और इरफान मीर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने कबूल किया है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कई ग्रेनेड एवं अन्य तरह के हमलों में शामिल रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts