कमरे के अंदर हीटर चलाकर सो रहे थे सुबह उठे ही नहीं… 4 की मौत

Published On

दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

  • जम्मू-कश्मीर: दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, ‘बनिहाल के चेकनरवा चोपन पोरा इलाके में एक परिवार के चार लोगों के शव उनके घर के अंदर पाए गए। उन्होंने ठंड से बचने के लिए कोल हीटर चला रहा था। मृतकों की पहचान अब्दुल राशिद की पत्नी नूर जहान (35 वर्ष) और उनके बच्चों जफर अहमद (12 वर्ष), शाहीजा बानो (8 वर्ष) और आसिया बानो (5 वर्ष) के रूप में की गई है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts