Gold- Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना! जानें सोने के ताजा भाव!

Published On

Gold- Silver Price Today: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। जहां एक ओर मध्य एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया वहीं दूसरी ओर ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड का नरम रुख हो जाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव कल की तुलना में आज 2,263.53 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच कए। सोने के ताजा भाव आज लगभग 2,233 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर जाकर खुले, लेकिन जल्द ही इसमें तेजी आई और यह 2,259 डॉलर के इंट्राडे हाई को छू गई, जोकि सोने के लिए एक नया उच्च रिकॉर्ड है।

Heavy Rain: आसमान फटा, ऊपर से गिरे सोने के सिक्के!

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में तेजी के बाद, आज एमसीएक्स सोने की दर उच्चतम स्तर पर खुली और 69,487 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे उच्च स्तर को छू गई, जोकि एक उच्च रिकॉर्ड बन गया।

क्यों आसमान छू रहा सोना? | Gold- Silver Price

बता दें कि दुनिया भर में सोने के भाव में वृद्धि के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा कि मध्य पूर्व में भूराजनीतिक तनाव बढ़ने और यूएस फेड रेट कम होने की चर्चा से सोने के भाव बढ़ गए हैं। अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने के भाव ने इंट्राडे सत्र में 2,250 डॉलर के स्तर से ऊपर ब्रेकआउट कर दिया है। यदि बहुमूल्य यह पीली धातु 2,250 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में सोना 2,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक बढ़ सकते हैं। Gold- Silver Price

About The Author

Related Posts