Monsoon 2025: गुजरात में तेज़ मानसूनी बारिश ने बरपाया कहर, कई ज़िले जलमग्न, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Published On

Monsoon 2025: अहमदाबाद। गुजरात में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून ने ज़ोरदार दस्तक दी है। राज्य के 159 तालुकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा हुई, जिससे अनेक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सर्वाधिक वर्षा जामनगर जिले के जोडिया में 7.17 इंच दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त मेन्दरदा में 5.7 इंच, अमीरगढ़ में 5.0 इंच, केशोद में 4.9 इंच, कलावड में 4.6 इंच और पालसाना में 5.6 इंच वर्षा हुई। Gujarat Rain News

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज़ बारिश की संभावना जताई है। अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, बोटाड, अरावली, महिसागर, दाहोद, वडोदरा, आनंद, भरूच और पंचमहल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं बनासकांठा, साबरकांठा, तापी, सूरत, डांग, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, राजकोट, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, छोटा उदेपुर और नर्मदा जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना है।

24 जून को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अमरेली, भावनगर, नवसारी और वलसाड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’, जबकि राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, वडोदरा, छोटा उदेपुर, पंचमहल और दाहोद जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित | Gujarat Rain News

25 जून को अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, नवसारी, वलसाड, भावनगर और अमरेली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है। वहीं पोरबंदर, जूनागढ़, बोटाड, आनंद, अहमदाबाद, गांधीनगर और साबरकांठा में अच्छी बारिश की संभावना है। 26 से 28 जून तक समूचे गुजरात में गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगरानी और आपात प्रबंधन तेज़ कर दिया है। सभी ज़िला प्रशासन को जलभराव, आकस्मिक बाढ़ और यातायात तथा आधारभूत सेवाओं में संभावित बाधाओं के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ ‘ऑरेंज’ या ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय हैं और स्थानीय प्रशासन को जल निकासी, बांधों के जलस्तर की निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य, विद्युत और जल आपूर्ति विभागों को भी हर स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। Gujarat Rain News

Rajasthan Rains: आधे घंटे झमाझम बारिश, सड़कें बनी दरिया

About The Author

Related Posts