पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी, ठंड से ठिठुरा कश्मीर, लद्दाख

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर और लद्दाख भीषण ठंड की चपेट में है, यहां पिछले कई दिनों से इन पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। लद्दाख के द्रास में मंगलवार को तापमान शून्य से 18.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान इस साल का सबसे न्यूनतम तापमान है। केंद्र शासित प्रदेश के वायु सेना स्टेशन में लेह का तापमान शून्य से 12.1 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 9.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में मंगलवार को आसमान साफ रहा

सोमवार को कश्मीर में ठंड की स्थिति में कुछ सुधार आने के बाद मंगलवार को तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में लगातार दूसरी रात तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे दर्ज हुई। श्रीनगर में मंगलवार को आसमान साफ रहा, धूप भी देखी गई और मौसम में भी पहले से सुधार देखा गया। इस दिन हालांकि न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे ही बना रहा, जो कि पिछले दिन दर्ज हुए तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस से बेहतर है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। इसी के साथ पालघर में रात का तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts