मुंबई में 125 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Published On

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापेमारी में एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ बताई जा रही है। मामले में 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की मुंबई यूनिट के अनुसार सांघवी ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन को छिपाकर मुंबई लाए थे।

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के न्हावा शेवा में ईरान से आए एक कंटेनर को पकड़ा गया और इसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई है। सांघवी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्टके तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 अक्टूबर तक डीआरआई हिरासत में भेज दिया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts