लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात शुुरू

Published On

श्रीनगर 

लद्दाख को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर शुक्रवार को यातायात शुरू हो गया। बारिश और भूस्खलन के कारण एनएच पर यातायात को स्थगित कर दिया गया था।यातायात के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता से कहा, “हमने जाम में फंसे हुए सभी वाहनों के परिचालन की शुक्रवार को अनुमति दे दी है।” उन्होंने बताया कि 434 किमी लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे में बारिश और भूस्खलन होने के बाद गुरुवार को यातायात स्थगित कर दिया गया था। राजमार्ग की देखभाल करने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अत्याधुनिक मशीनों के जरिए सड़क पर पड़े मलबे को हटाया और रोड की मरम्मत की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को लेकर जा रहे वाहनों और ट्रकों के साथ सभी वाहन अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts