मूसेवाला की मौत में मेरा कोई मैनेजर शामिल नहीं : मनकीरत औलख

Published On

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गायक मनकीरत औलख का नाम सुर्खियों में है। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग ने आरोप लगाया है कि मूसे वाला कि हत्या के पीछे मनकीरत औलख का भी हाथ है। इस बीच मनकीरत सोशल मीडिया पर सामने आए। एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी। मनकीरत ने कहा कि मूसेवाला की मौत से दु:ख पहुंचा है। उन्होंने अपने मैनेजर सचिन के मूसेवाला की हत्या में शामिल होने की खबरों को भी गलत बताया। मनकीरत ने आगे कहा कि मूसेवाला हमारे बीच नहीं रहा, उसकी मौत बहुत दुखदायी है। किसी जवान बेटे का माँ-बाप से बिछड़ना बहुत बुरा हुआ। मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री का मान था। उन्होंने बताया कि मूसेवाला का कोई मैनेजर नहीं था। मनकीरत ने कहा कि मै किसी गैंगस्टर ग्रुप का नहीं हूं। मै जो भी हूं, अपनी मेहनत से हूं। मुझे डर नहीं है कि कोई मुझे मार दे।

बंबीहा ग्रुप ने लगाए थे आरोप

बंबीहा ग्रुप ने लिखा था कि मूसेवाला की मौत के पीछे मनकीरत का हाथ है। मनकीरत गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। वह पैसे वाले सिंगर्स की इन्फॉर्मेशन लॉरेंस गैंग को देता है। जिसके बाद वह फिरौती वसूलते हैं। गौंडर गैंग ने भी मनकीरत की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts