स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले आईएएस दंपत्ति का तबादला

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर विवादों में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का क्रमश: लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से खिरवार का लद्दाख तथा उनकी पत्नी आईएएस पत्नी दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि खिरवार अपने पालतू कुत्ते को स्टेडियम में टहलाने को लेकर विवादों का सामना कर रहे थे।  खिरवार अब तक दिल्ली में प्रमुख सचिव राजस्व के पद पर काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से इस बारे में रिपोर्ट भी मांगी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts