पश्चिम बंगाल में बदमाशों ने घरों में आग लगाई, 10 लोगों की मौत

Published On

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को कई घरों में आग लगा दी जिसमें कम से कम 10 लोगों की झुलस कर मौत हो गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार शाम तृणमूल कांग्रेस नियंत्रित पंचायत निकाय के उप प्रमुख की हत्या के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है।विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रामपुरहाट प्रखंड में हुई इस घटना में 12 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं बताया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आशंका है कि भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित बरशाल पंचायत के उप प्रमुख बधू शेख की हत्या के प्रतिशोध में कई घरों में आग लगा दी। सोमवार शाम चार नकाबपोशों के गोली मारे जाने के बाद शेख को रामपुरहाट के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेख की मौत की खबर आने के बाद बोगतुई गांव में अपने नेता की हत्या से आक्रोशित लोगों ने कथित तौर पर घरों पर हमला बोल दिया और आग लगा दी। दमकल सूत्रों ने दस जले हुए शव मिलने की जानकारी दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts