US Election Result 2024: अमेरिका में ट्रंप सरकार आने से भारत की होगी बल्ले-बल्ले, जानिये कैसे

Published On

US Election Result 2024: राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही हो रहे संसदीय चुनाव में भी ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को बढ़त मिली हुई है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है। अगर सुश्री जीतीं, तो अमेरिका में 230 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनेगी।

वहीं, अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 04 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। सुश्री हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, जबकि ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं ट्रम्प के जीतने के आसार अधिक बने हुए है। अगर ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो इसका भारत पर भी असर पड़ना तय है।

US Election Results Updates: डोनाल्ड ट्रम्प ही होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति?

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा होगा

अगर टंÑप जीतते है तो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर होगी। ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन साफतौर पर अमेरिका केंद्रित ट्रेड पॉलिसीज पर ही जोर देगा और साथ ही भारत पर व्यापार बाधाओं को कम करने और टैरिफ का सामना करने का दबाव डालेगा। ऐसे में भारत का आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और टेक्सटाइल क्षेत्र का निर्यात बड़े स्तर पर प्रभावित हो सकता है। इसी वर्ष सितंबर में ट्रंप ने आयात शुल्क के मामले में भारत को एब्यूजर यानी दोहन करने वाले की संज्ञा दी थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार व्यक्ति बताया था। भारतीय प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका एक बहुत बड़ा बाजार है। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो 2023-24 में भारत ने अमेरिका से 42.2 बिलियन डॉलर की वस्तुओं का आयात किया था। वहीं, भारत ने अमेरिका में तकरीबन 77.52 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था।

भारत के साथ रक्षा, सुरक्षा पर होगा फोकस

चीन को लेकर भारत की जो भी चिंताएं हैं, वह डोनाल्ड ट्रंप के रुख से मेल खाता है। ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बेहतर और मजबूत होने की संभावनाएं हैं। पिछली बार ट्रंप के ही कार्यकाल में ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, भारत, जापान और आॅस्ट्रेलिया के बीच सुरक्षा साझेदारी क्वाड को मजबूत किया गया था।

ट्रम्प ने 19 राज्यों में जीत हासिल की

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है और धीरे-धीरे नतीजे भी आते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 28 राज्यों के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के पर्ू्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को 09 राज्यों में जीत मिली है। यहां अब तक आए नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला है। डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने सुश्री हैरिस को जीत दिलाई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट में ट्रम्प जीत रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जब तक 07 स्विंग स्टेट (पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना)का नतीजा नहीं आएगा, तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती। स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। वहीं, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने में अब भी समय है। अमेरिका के 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम ०4 बजे शुरू हुई। आज सुबह करीब 9:30 तक सभी राज्यों में वोटिंग खत्म हो जाएगी।

About The Author

Related Posts