PM Modi Russia Visit: यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे भारतीयों की होगी देश वापसी… प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पुतिन ने लिया बड़ा फैसला

Published On

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के सम्मान में मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर भारतीय तिरंगे रंग में जगमगा उठा

PM Modi Russia Visit: मॉस्को/नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के उपलक्ष्य में यूरोप की सबसे ऊंची स्वतंत्र संरचना मॉस्को के ओस्टैंकिनो टॉवर को भारतीय तिरंगे और रूसी झंडे के साथ रोशन किया गया। मॉस्को में ओस्टैंकिनो टॉवर 1976 तक दुनिया की सबसे ऊंची संरचना थी। प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी जोरदार स्वागत किया। ये लोग उनके होटल के पास सड़क के दोनों ओर खड़े थे और उनके काफिले के गुजरते समय ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा ‘मॉस्को में एक यादगार स्वागत! मैं भारतीय समुदाय को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं। मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन आखिरी बार 2022 में समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में मिले थे। आखिरी बार मोदी 2019 में रूस में थे जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था।

मोदी ने आखिरी बार 2015 में मॉस्को की यात्रा की थी। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने एक ब्रीफिंग में कहा कि क्रेमलिन ‘इस यात्रा को सर्वोपरि महत्व देता है। वहीं रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में तैनात भारतीयों को वापस भेजने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने यह मुद्दा उठाने के बाद पुतिन ने यह फैसला लिया है। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अब तक कम से कम दो भारतीय मारे गए हैं। वहीं युद्ध क्षेत्र में फंसे दर्जनों लोगों का दावा है कि उन्हें धोखे से सेना में शामिल किया गया PM Modi Russia Visit

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूस के सरकारी वीजीटीआरके टेलीविजन चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘अति व्यस्तता न कहें तो बातचीत का एजेंडा व्यापक होगा। यह एक आधिकारिक यात्रा होगी, और हमें उम्मीद है कि प्रमुख अनौपचारिक तरीके से भी बात कर सकेंगे… हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पूर्ण यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं, जो रूसी-भारत संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’

About The Author

Related Posts