मुंबई के पास बदलापुर में औद्योगिक गैस लीक, लोगों में मचा हड़कंप

Published On

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई से लगते बदलापुर में औद्योगिक गैस लीक होने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एम.आई.डी.सी. के शिरगांव आपटेवाडी के तीन किलोमीटर तक क्षेत्र में गैर के रिसाव होने का असर देखा गया। गैस की चपेट में आए लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब स्थिति काबू में बताई जा रही है। गैस की चपेट में आए अस्पताल में भर्ती लोगों को अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एम.आई.डी.सी. क्षेत्र की नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंडस्ट्रियल गैस का रिसाव हो गया। घटना के बाद आसपास के कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, आँखों में जल्द जैसी शिकायत होने लगी थी।

थोड़ी ही देर में गैस लीक का असर तीन किलोमीटर के दायरे तक फैल गया। गैस लीक की जानकारी मिलते ही लोगों में भगदड़ मच गई और वे सुरक्षित जगहों में तलाश में दौड़ पड़े। इस संबंध में सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत करने के लिए अधिकारियों ने कहा कि गैस जहरीली नहीं है, आप घबराएं नहीं। तब जाकर स्थिति काबू में आई। हालांकि इस दौरान किसी जानी नुक्सान की खबर नहीं है। हां, कुछ लोगों एहतियात के तौर पर नजदीकी अस्पतालों में जरूर दाखिल करवाया गया, लेकिन उन्हें भी बाद में छुट्टी दे दी गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts