इसरो ने शुरू किया चंद्रयान-3 का अभियान

Published On

बेंगलुरू (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नये साल में महत्वाकांक्षी गगनयान समेत 25 मिशनों पर काम करेगा। इसरो अध्यक्ष के शिवन ने बुधवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नये साल पर भारत के ‘मून मिशन’ के तहत चंद्रयान-3 मिशन की शुरूआत के साथ ही एक नया अध्याय भी जुड़ गया , जो चंद्रमा की सतह पर अपना यान उतारने का पुन: प्रयास होगा।

ये सभी मिशन सहजता के साथ शुरू किये जा रहे हैं। शिवन ने बताया कि गंगायान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण जनवरी के तीसरे सप्ताह रूस में प्रारंभ होगा। इस मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े काम एक साथ शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने चेन्नई के उन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को भी बधाई दी , जो चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर मिशन से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि ध्वस्त माड्यूल की तस्वीर जारी करना अंतरिक्ष एजेंसी की नीति नहीं है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts