Javed Akhtar 75 साल के हुए

Published On

कलम से हर तरह के गीत निकले | Javed Akhtar

मुंबई (एजेंसी)। गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को 75वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड में जावेद अख्तर (Javed Akhtar ) ने लेखक के तौर पर सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ जोड़ी के तौर पर कदम रखा था। लेकिन गीतकार के तौर पर उन्होंने यश चोपड़ा की सिलसिला के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। जावेद अख्तर की कलम से हर तरह के गीत निकले, कभी देशभक्ति से भरे तो कभी जोश से लबालब। और कभी जिदंगी की कुछ बेहतरीन सीख। बचपन में जावेद के माता-पिता उन्हें प्यार से जादू कहकर पुकारा करते थे। बाद में उन्हें जावेद नाम दिया गया। साल 1964 में काम की तलाश और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मुंबई आ गए। यहां शुरूआती दौर में जावेद ने बहुत कठिनाइयों में जीवन गुजारा। जावेद अख्तर ने अपने करियर की शुरूआत सरहदी लूटेरा की थी। इस फिल्म में सलीम खान हीरो थे और जावेद क्लैपर बॉय।

  • बता दें कि जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था।
  • उनके पिता जान निसार अखतर प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि और माता सफिया अखतर मशहूर उर्दु लेखिका तथा शिक्षिका थीं।
  • उनकी माँ का इंतकाल तब हो गया था, जब वे बेहद ही छोटे थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts