न्यायमूर्ति सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश करते हुए इन्हें इस पद के लिए हर लिहाज से उपयुक्त बताया। न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए ए सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात अदालत की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। न्यायमूर्ति सबीना को दूसरी बार उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला था।

यह भी पढ़ें:– एनडीआरएफ ने तुर्की में बचायी 6 वर्षीय बच्ची की जान, शाह ने साझा किया वीडियो

न्यायमूर्ति सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ

मूल रूप से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश सबीना की वरिष्ठता को देखते हुए शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। उन्होंने पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय से अपनी वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में नयायमूर्ति सबीना को सर्वसम्मति से पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन का सह-सचिव भी चुना गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts