Karnataka Election Update: कर्नाटक चुनाव: जानिये कौन बहुमत के करीब

Published On

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ (Karnataka Election Update) बजे से शुरू हो गयी और अब तक प्राप्त रूझान में कांग्रेस 119 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 72 से अधिक सीटों पर आगे है। प्राप्त रूझान के अनुसार सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 87 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई शिगगांव सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं । भाजपा उम्मीदवार अभय पाटिल बेलगावी दक्षिण सीट से अपने प्रतिद्वंदी से 5178 मतों से आगे चल रहे हैं।

चामराजनगर विधान सभा सीट पर भाजपा के मंत्री वी सोमन्ना (Karnataka Election Update) कांग्रेस उम्मीदवार पुट्टारंग शेट्टी से 2,341 मतों से पीछे चल रहे हैं। पुट्टारंगशेट्टी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ वरुण से भी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र में परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु कभी अपने करीबी और अब कांग्रेस के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बी नागेंद्र से पीछे चल रहे हैं। कित्तूर विधान सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बाबासाहेब पाटिल भाजपा विधायक महंतेश डोडागौदर से 337 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीर्थहल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र कांग्रेस उम्मीदवार किममाने रत्नाकर से 184 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा रायबाग निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दुर्योधन ऐहोल और निर्दलीय उम्मीदवार तथा पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी शंभु कल्लोलिकर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

गौरतलब है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा (Karnataka Election Update) 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 80 और जनता दल-सेक्युलर को 37 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत वोट मिले थे, इसके बाद भाजपा ने 36.22 फीसदी मत हासिल किये थे। जनता दल सेक्युलर को 18.36 फीसदी मत मिले थे। कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर के कुछ विधायकों द्वारा गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद हालांकि भाजपा ने सरकार बनायी थी।

About The Author

Related Posts