बडगाम के चाडूरा में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि राहुल भट की बडगाम के चाडूरा में उसके कार्यालय में गोली मार कर हत्या की गयी है। पुलिस ने ट्वीट किया, ‘आतंकवादियों ने बडगाम के चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में एक अल्पसंख्यक समुदाय से तालुक रखने वाले एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने से भट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे चार गोलियां मारी गयीं। कश्मीर (Kashmiri Pandit) में पिछले आठ महीनों में प्रवासी कामगारों और स्थानीय अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की कड़ी में आज की यह ताजा घटना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts