हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Published On

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के पास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गयी। वन विभाग के अनुसार सतनवाड़ा रेंज के रेंजर उमेश राठौर सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रात्रिकालीन गश्त से लौट रहे थे, उसी समय खूबत घाटी पर उन्हें तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर का अगला हिस्सा किसी वाहन से कुचला हुआ प्रतीत हुआ।

विभाग के अनुसार रात्रि लगभग दो बजे जब राठौर वहां से निकले थे, तब वहां कुछ नहीं था। उसके बाद ही यह दुर्घटना होने की आशंका है। जिस वाहन से तेंदुआ कुचला है, उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शिवपुरी जिले के जंगलों में काफी तादाद में तेंदुए हैं और वे अक्सर यहां से गुजरने वाले आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन मार्ग) पर दिखायी दे जाते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts