Punjab
SSC 10th Results: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.96 फीसदी के साथ लड़कियां फिर आगे
लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त, 179 छात्रों ने पाए पूरे अंक
Maharashtra SSC Result 2026: मुंबई। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए। परिणाम घोषित होने के साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 92.09 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। विशेष बात यह रही कि 179 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में पूर्ण अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। SSC 10th Results
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार लगभग 4.71 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.96 दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का परिणाम 89.56 प्रतिशत रहा। विद्यार्थी अपना परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर एसएससी परीक्षा परिणाम 2026 लिंक खोलना होगा।
इसके बाद सीट नंबर और माता का प्रथम नाम दर्ज करते ही परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी सुरक्षित रख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं इस वर्ष राज्यभर में 5 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा परिणाम में लगातार बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, हालांकि इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। SSC 10th Results