Maharashtra Elections 2024: सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ‘सूची’ जारी!

Published On

Maharashtra Elections 2024: मुबंई (एजेंसी)। महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को फर्जी बताया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से हस्ताक्षरित सूची में कांग्रेस के 15 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह सूची फर्जी है। नेताओं ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सूची कैसे जारी की गई, लेकिन यह सूची आधिकारिक नहीं है। Social Media News

पार्टी ने मतदाताओं से उम्मीदवारों की सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी किए जाने की उम्मीद है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने 30 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि छह नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सहयोगी सीटों के बंटवारे के अंतिम दौर में लगे हुए हैं। Social Media News

Haryana CM Oath Ceremony: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी तादाद में पहुंचे सरसावासी

About The Author

Related Posts