मनमोहन की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

Published On

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दवा के रिएक्शन के कारण कल देर रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। एम्स के सूत्रों ने सोमवार को डॉ सिंह की स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल की देखरेख में उन्हें रखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉ सिंह को बुखार भी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

Manmohan Singh Health

डॉ सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया, “ नयी दवा के इस्तेमाल से रिएक्शन होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में रखने और ज़रूरी जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।” पूर्व प्रधान मंत्री को रविवार देर रात एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। सत्तासी वर्षीय डॉ सिंह की 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी। कांग्रेस नेता डॉ सिंह राज्यसभा के सदस्य है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts