इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए मनोहर पर्रिकर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गोवा के मुख्यमंत्री(Manohar Parrikar)एम्स में भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले कई महीने से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर(Manohar Parrikar) इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थन (एम्स) में भर्ती किए गए हैं। पूर्व रक्षा मंत्री पिछले कई माह से बीमार है। वह कुछ दिन पहले ही अमरीका से इलाज कराकर लौटे हैं। तबियत बिगड़ने पर वीरवार को उन्हें कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स सूत्रों के अनुसार करीब सवा एक बजे श्री पर्रिकर को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री का इलाज डॉ. प्रमोद गर्ग की अगुवाई में शुरु किया गया है। 62 वर्षीय श्री पर्रिकर आग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts