मेहुल चोकसी मामला: डोमिनिका की हाईकोर्ट में भारत सरकार का पक्ष रख सकते हैं वरिष्ठ वकील साल्वे

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से चर्चा कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीश साल्वे डोमिनिका की हाईकोर्ट में भारत का पक्ष भी रख सकते हैं। आपको बता दें कि डोमिनिका में चोकसी के अवैध प्रवेश के केस की सुनवाई वहां की हाईकोर्ट में चल रही है। एक बयान में हरीश साल्वे ने कहा कि मेहुल चोकसी के मामले में क्या कदम उठाने हैं, इसको लेकर मैं भारत सरकार को सलाह दे रहा हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि डोमिनिका की कोर्ट में भारत सरकार कोई पार्टी नहीं है। बल्कि भारत सिर्फ डोमिनिका प्रशासन की मदद कर रहा है। गौरतलब हैं कि इससे पहले हरीश साल्वे कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जानें, कौन है मेहुल चौकसी

मेहुल चौकसी ने गुजरात के पालनपुर से हीरों की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। मेहुल चौकसी, नीरव मोदी के मामा हैं। मेहुल गहनों के बड़े कारोबारी हैं। ज्वैलरी की दुनिया का एक बड़ा नाम है। मेहुल की कंपनी गीतांजलि का सालाना टर्नओवर करीब 13 हजार करोड़ का है। गीतांजलि का कारोबार देश के साथ-साथ दुनिया भर के कई देशों में भी फैला है। गीतांजलि दुनियाभर में हीरों का निर्यात करती है।

यह भी पढ़े -मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी: मेहुल

क्या है आरोप

वर्ष 2018 की शुरूआत में पंजाब नेशनल बैंक में 11,300 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इस घोटाले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के अलावा उनकी पत्नी ऐमी, उनके भाई निशाल, और चाचा मेहुल चौकसी मुख्य अभियुक्त हैं। बैंक का दावा था कि इन सभी अभियुक्तों ने बैंक के अधिकारियों के साथ साजिश रची और बैंक को नुक्सान पहुंचाया। पंजाब नेशनल बैंक ने जनवरी में पहली बार नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में 280 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़े – मेहुल चौकसी को लाने के लिए भारत का विमान पहुंचा डोमिनिका, एंटीगुआ के पीएम ने की पुष्टि

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts