मिसरी ने विदेश सचिव का पदभार किया ग्रहण
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल और उत्पादक कार्यकाल की कामना की। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया ”विदेश सचिव विक्रममिसरी को बधाई , वह आज अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रहे
हैं। ”उनके सफल और उत्पादक कार्यकाल की कामना करता हूँ।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट किया ”विक्रम मिसरी ने आज विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया।” टीमएमईए विदेश सचिव मिसरी का हार्दिक स्वागत करता है और उनके सफल कार्यकाल की कामना करता है।” रविवार को विनय मोहन क्वात्रा का विदेश सचिव के रूप में अंतिम दिन था।