राज्यसभा सांसद एम. पी. वीरेंद्र कुमार के निधन पर मोदी, राहुल ने जताया शोक

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, “ राज्यसभा सांसद एम.पी. वीरेंद्र कुमार जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने प्रभावशाली विधायक एवं सांसद के रूप में स्वयं को स्थापित किया था। वह गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाने में विश्वास करते थे। उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। ओम शांति।” गांधी ने कहा, “ लेखक, मातृभूमि समूह के प्रबंध निदेशक एवं सांसद एम. पी. वीरेंद्र कुमार जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके परिजनों, सहयोगियों और दोस्तों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।” चौरासी वर्षीय कुमार का केरल के कोझिकोड में गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts