मोदी ने प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के वैज्ञानिकों को किया सलाम

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए देश के वैज्ञानिकों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए सलाम किया है। मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कई ट्वीट कर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर हमारा राष्ट्र उन सभी लोगों को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • हम आज ही के दिन वर्ष 1998 में हमारे वैज्ञानिकों द्वारा हासिल की गयी असाधारण उपलब्धि को याद करते हैं।
  • यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।

Technology Day

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts