फिल्म अभिनेता केआरके गिरफ्तार, मुम्बई पुलिस ने एयरपोर्ट से किया काबू
Published On
मुम्बई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता कमाल आर खान को दो साल पहले केस मानहानि मामले में मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 2020 में दिए गए विवादित ट्वीट की वजह से केआरके को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि केआरके अपने विवादित बयान और ट्वीटस के लिए जाने जाते है। उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं।
जानें, कौन सी धारा में हुए गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल 2020 में विवादित टवीट किया था। उन्होंने इरफान खान के निधन से पहले उन्हें लेकर भी विवादित ट्वीट किया था। पुलिस के अनुसार, केआरके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।