Punjab
मुंबई पुलिस को मिली रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी
जांच में पाकिस्तान का निकला फोन नंबर
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai Railway Police: मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर पाकिस्तान का है। रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर सुबह लगभग तीन बजे एक कॉल आया।
कॉल करने वाले ने अपना नाम इरफान बताया और कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों और एक कार्यालय पर हमले की धमकी देते हुए नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि कॉल करने वाले ने ‘रेलवे स्टेशनों’ का जिक्र किया था, इसलिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को महत्वपूर्ण स्थानों पर भेजा गया।